िटकट पर भाजपा में घमासान
सोहना में रोहताश ने तेजपाल के खिलाफ खोला मोर्चा
गुड़गांव | भाजपाद्वारा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने के साथ सोहना में भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सोहना से तेजपाल तंवर को टिकट दिए जाने से रोहताश खटाना को जोर का झटका लगा है। वह घर के रहे, घाट के। वह अभी हाल ही में इनेलो छोड़ भाजपा में इस आशा से आए थे कि गुर्जर नेता होने के चलते उन्हें टिकट मिल जाएगी। मगर, मायूसी हाथ लगी। वह दुविधा में पड़ गए हैं। वह फिर से इनेलो का दामन थामने की सोच रहे हैं। मगर, इनेलो सोहना से किशोर यादव को पहले ही उतार चुकी है। इस स्थिति में रोहताश पंचायत का सहारा लेना चाहते हैं।
रविवार की सुबह उन्होंने अपने निवास पर समर्थक अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता के साथ बैठक की और तेजपाल तंवर को टिकट दिए जाने पर विरोध किया। दरअसल, इनेलो द्वारा सोहना विधानसभा से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दिए जाने की चर्चा को देखते हुए रोहताश ने अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। मगर, जल्दबाजी में यह फैसला करके वह कहीं के नहीं रहे। इनेलो ने यहां से किशोर यादव को टिकट दे दिया, जबकि भाजपा ने तंवर पर भरोसा जताया। रोहताश ने आरोप लगाया कि तेजपाल तंवर रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं जो बादशाहपुर विधानसभा में पड़ता है। इस तरह से वे बाहरी उम्मीदवार हैं। बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया जाना गलत फैसला है।
उनका कहना है कि इस मामले को लेकर 24 सितंबर को पंचायत की जाएगी, जिसमें समाज के लोगों की राय ली जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
^भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियों के अनुसार टिकटों का वितरण किया है। टिकट बेचने का आरोप बेबुनियाद है। टिकट मिलने से जो लोग नाराज हैं उन्हें मना लिया जाएगा। -अजयगौड़ भाजपा जिला अध्यक्ष
फरीदाबाद. सेक्टर 19 में पत्रकारो से बातचीत करते प्रवेश मेहता।
उधर प्रेस वार्ता के दौरान प्रवेश मेहता ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत मेहनत की है। 1993 में जब वे मंडल अध्यक्ष थे तो कृष्णपाल गुर्जर भाजपा में शामिल हुए थे। आज वही गुर्जर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अपने नजदीकी लोगों को टिकट दिलवा रहे हैं। मेहता ने केंद्रीय राज्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही उनका टिकट कटाया है। गुर्जर पर आरोप लगाते हुए मेहता ने कहा क