- Hindi News
- चंदर भाटिया को इनेलो से न्यौता, एक दिन का समय मांगा
चंदर भाटिया को इनेलो से न्यौता, एक दिन का समय मांगा
भारतीयजनता पार्टी से टिकट मिलने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक चंदर भाटिया रविवार को इनेलो में भले ही शामिल हुए हों, लेकिन उन्हें इस पार्टी में शामिल होने के लिए न्यौता जरूर मिल गया है। इनेलो की तरफ से दिए गए इस आमंत्रण पर भाटिया ने एक दिन का समय मांगा है। भाटिया ने ऐसा कर भले ही एक दिन का समय इनेलो में शामिल होने के लिए टाल दिया है, लेकिन अब यह निश्चित हो चुका है कि वे इनेलो का चश्मा पहन लेंगे। पूर्व विधायक स्व. कुंदन लाल भाटिया की श्रद्धांजलि सभा में रविवार को शिरकत करने आए इनेलो के वरिष्ठ नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने चंदर भाटिया को इनेलो में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
भाजपापर टिकटें बेचने का आरोप : चौटालाने कहा स्व. कुंदन लाल भाटिया के परिवार से उनके पारिवारिक संबंध हैं। इस दौरान चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी पर टिकटें बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पूर्व विधायक चंदर भाटिया के साथ भाजपा ने गलत किया है। इसलिए मैं भाटिया को इनेलो में शामिल होने का निमंत्रण देता हूं। उन्होंने कहा इनेलो भाटिया को पूरा मान सम्मान देगी। इसका मैं यहां इस मंच से वादा करता हूं।
स्वार्थीनेताओं के हाथ में भाजपा
इसदौरान भावुक होते हुए पूर्व विधायक चंदर भाटिया ने कहा कि उनका परिवार भाजपा के लिए पूरी तरह से समर्पित है। लेकिन पार्टी दुर्भाग्यवश कुछ स्वार्थी नेताओं के हाथों में चली गई है। ये लोग भाजपा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इसका असर विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। भाटिया ने कहा उन्हें पार्टी से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने पार्टी को पेड़ की तरह सींचा है। और जब पेड़ पर फल लगने लगे तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया। इसका मुझे काफी दुख है। उन्होंने कहा मेरे पिता स्व. कुंदन लाल भाटिया ने सदैव पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया और पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किए। भाटिया ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास उनके साथ है। उन्हें विश्वास है कि जनता उनके साथ सदैव रहेगी। इनेलो के आमंत्रण पर भाटिया ने अभय चौटाला से निवेदन किया कि वह अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें एक दिन के लिए समय चाहिए। गौरतलब है कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने से पूर्व विधायक चंदर भाटिया इस समय नाराज चल रहे हैं। शेषपेज 15 पर
इसीके चलते वे कुछ दिन पहले