पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र किया चंदा

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र किया चंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र किया चंदा

फरीदाबाद|जम्मू-कश्मीर केबाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनएच-5 स्थित फ्रेंड्स सोशल वर्कर एसोसिएशन ने चंदा एकत्रीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरा सहयोग किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पीड़ितों के लिए सहायता के लिए पूरा देश आगे रहा है। इसी कड़ी में संस्था ने भी शहर में यह अभियान चलाया। इस दौरान पाली क्रेशर जोन के अध्यक्ष एवं बड़खल क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पीड़ितों की मदद के लिए सभी को आगे आने चाहिए। एनएच-5 स्थित फेंड्स सोशल वर्कर एसोसिएशन की ओर से पीड़तों के लिए चलाया गया यह अभियान सराहनीय है। इस मौके पर सरदार सुरेन्द्र सिंह ने शहर के लोगों से आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल से आगे आएं।

जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितांे की सहायता के लिए चंदा इकट्‌ठा करते फ्रेंड्स सोशल वर्कर एसोसिएशन के पदाधिकारी।