मकान का छज्जा गिरने से एक की मौत
पलवल | मकानका छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सदर पुलिस के अनुसार जनौली निवासी इंद्रपाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान में लेंटर डालने के लिए शटरिंग की गई थी। इसी दौरान अचानक इंद्रपाल के ऊपर मकान का छज्जा गिर गया। जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कारकी टक्कर से महिला घायल : कारकी टक्कर एक महिला घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जवाहर नगर कैंप निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे तथा उनकी मां शीला देवी, जीजा अशोक देवीलाल पार्क की ओर से घर जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने उनकी मां शीला देवी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें फरीदाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।