पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाहर नगर कैंप में रामलीला 23 से

जवाहर नगर कैंप में रामलीला 23 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरसाल की तरह इस बार भी जवाहर नगर कैंप स्थित सनातन धर्म मंदिर में रामलीला का मंचन किया जाएगा। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाली रामलीला 23 सितंबर की रात से शुरू होगी। इसके सफल आयोजन के लिए महेन्द्र शर्मा, मोहित बजाज, अशोक सरदाना, भगतसिंह डागर कृष्ण छाबड़ा तैयारियों में लगे हुए हैं।

इस बार रामलीला का डायरेक्शन पुराने अनुभवी डायरेक्टर सुरेन्द्र बाली करेंगे। राम का रोल मोहित बजाज रावण का अभिनय जितेन्द्र शर्मा करेंगे। सीता के रोल को पाले लछमन का रोल प्रदीप भट्ट अंगद का रोल महेन्द्र शर्मा करेंगे। रामलीला के लि‍ए नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केशवदेव मुंजाल, गुलशन नारंग, अशोक चौधरी, राजीव दलाल, महावीर तंवर, संजय भयाना आदि ने आर्थिक सहयोग दिया है। कैंप की रामलीला में रावण का अभिनय देखने के लिए हर साल दूर दूर से लोग आते हैं। उधर शहर में श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के तत्वावधान में 3 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विजय दशमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को दोपहर 2 बजे श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल, पार्षद प्रेमसागर चावला महेश कथूरिया रवाना करेंगे। शोभा यात्रा में राम का अभिनय संजय अमरपुरिया, लछमन का रोल नरेश कथूरिया रावण का अभिनय फरीदाबाद के हरीश बाठला करेंगे।