पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डर ग्रुप के खिलाफ सड़क पर उतरे िनवेशक

बिल्डर ग्रुप के खिलाफ सड़क पर उतरे िनवेशक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल्डर ग्रुप के खिलाफ सड़क पर उतरे िनवेशक

फरीदाबाद | नहरपारएक निजी बिल्डर की मनमानी के खिलाफ निवेशक सड़क पर उतर आए। बाइपास रोड पर आकर निवेशकों ने बिल्डर ग्रुप के खिलाफ नारेबाजी की। निवेशकों का आरोप है कि बिल्डर उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है और प्रशासनिक अधिकारी चुप बैठे हुए हैं। इस बारे में कई बार शिकायत दी जा चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्थानीय आरडब्लयूए के प्रधान आरपी उनियाल ने बताया कि नहरपार उनके सहित काफी लोगों ने एक बिल्डर के पास फ्लैट बुक कराए थे। अब इन फ्लैटों का कब्जा आधिकारिक रूप से उनको नहीं दिया जा रहा है। जनरेटर से उनको बिजली दी जा रही है जबकि वह बिजली की बाबत पहले ही पैसे जमा करा चुके हैं। इसके अलावा बिल्डर की तरफ से सुरक्षा इंतजाम है ही नहीं। इस एरिया की तार फेंसिंग भी नहीं की गई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी चालू नहीं किया गया है। इसके अलावा जब कभी बिल्डर ग्रुप के अधिकारियों से बात की जाती है तो उनको धमकियां दी जाती हैं और मारपीट की जाती है।