धोखाधड़ी कर युवक एटीएम से ले गया रुपए
सोशल साइटों पर कैंडीडेट के अकाउंट पर रहेगी पैनी नजर
फरीदाबाद | विधानसभाचुनाव के दौरान चुनाव आयोग की सोशल साइटों पर भी पैनी निगाह रहेगी। सभी उम्मीदवारों के सोशल साइट के अकाउंट की चुनाव आयोग जांच करेगा। यदि किसी उम्मीदवार का सोशल साइट पर विज्ञापन पाया जाता है तो उसका खर्च संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। डीसी एवं निर्वाचन अधिकारी विजय दहिया के अनुसार सौ से भी अधिक सोशल साइट हैं जो सोशल मीडिया में विज्ञापन आदि का कार्य कर रही हैं। इन सभी साइट की जांच होगी। इसके साथ-साथ मोबाइल की सभी कं
धोखाधड़ी कर युवक एटीएम से ले गया रुपए
बल्लभगढ़ | चावलाकालोनी में एटीएम से रुपए निकलवाने गए युवक के साथ एटीएम के पास खड़े युवक ने धोखाधड़ी कर उसके एकाउंट से 4 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 4 निवासी मितलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह चावला कालोनी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर गए और कार्ड से पैसे निकालने लगे। एक-दो बार प्रयास करने के बाद भी एटीएम से रुपए नहीं निकले। इसी दौरान वहां पास में ही खड़े एक व्यक्ति उनके पास आया और रुपए निकालने में उनकी मदद करने के लिए कहा। मितलेश के अनुसार उसने उनका एटीएम कार्ड लिया और रुपए निकालने का प्रयास करने लगा। कुछ देर बाद युवक ने एटीएम उसे वापस दे दिया और मशीन खराब होने की बात बताई। मितलेश बगैर रुपए निकाले चले गए।
कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 4 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। मितलेश का कहना है कि उस व्यक्ति ने ही धोखाधड़ी कर रुपए निकाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।