- Hindi News
- स्वीमिंग चैंपियनशिप में अरावली स्कूल ने जीते 12 मेडल
स्वीमिंग चैंपियनशिप में अरावली स्कूल ने जीते 12 मेडल
मानवरचना ओपन एनसीआर इंटर स्कूल स्वीमिंग चैम्पियनशिप में अरावली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने 12 मेडल प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। स्कूल के सूर्यांश ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर फ्री स्टाइल तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड मेडल हासिल किया। अंजलि और युन ली ने भी अपने आयुवर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में यह उपलब्धि हासिल की। जबकि शिवांश ने 50 मीटर फ्री स्टाइल तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सिल्वर एवं 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
फरीदाबाद. अरावली इंटरनेशनल के विजेता बच्चे ट्राफी के साथ।