रामलीला का पर्दा फाड़ा
फरीदाबाद. दशहरामैदान में चलाई जा रही रामायण सीरियल का पर्दा फाड़ने की घटना से जनता रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में रोष है। कमेटी के सदस्य ने कल दोपहर को मेहनत कर पर्दे को दोबारा फिर से खड़ा किया। प्रधान मानक चंद भाटिया ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने रामायण का पर्दा फाड़ कर इसके सारे पाइप भी गिरा दिए थे। एनआईटी के दशहरा मैदान में गिराए गए इस पर्दे को फिर से सही रूप में खड़ा करने में पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, महासचिव वेद भाटिया, सतीश भाटिया, गौरव गुलाटी, प्रवेश अरोड़ा, भरत कपूर रमेश भाटिया ने सहयोग दिया और फिर से पर्दा लगा दिया।