- Hindi News
- कैंप में टीबी के लक्षण उपचार के बारे में बताया
कैंप में टीबी के लक्षण उपचार के बारे में बताया
फरीदाबाद | जिलारेडक्रास सोसायटी के तहत चल रहे टीबी प्रोजेक्ट द्वारा सेक्टर-55 में क्षय रोग के विरुद्ध जनजागृति उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक शिविर लगाया गया। इसमें 65 व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें सात क्षय रोगी भी शामिल थे। सोसाइटी के सचिव डीआर शर्मा के अनुसार शिविर में टीबी एचबी विजय के अलावा जिला टीबी समन्वयक मधु भाटिया ने लोगों को टीबी रोग के लक्षण तथा उपचार के बारे में जानकारी दी। शिविर को सफल बनाने में टीबी प्रोजेक्ट की स्वयंसेवक बबिता ने विशेष सहयोग दिया।
शिविर में विशेषज्ञों द्वारा क्षय रोगियों की कई प्रकार की परेशानियों को सुनकर उनके समाधान भी सुझाए।