चूल्हे की आग से चार आशियाने खाक
यमुनानदी किनारे बसे किडावली गांव में चूल्हे की आग की चिंगारी से चार आशियाने जल गए। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। आग ने चार झुग्गियों इसके अंदर रखे हुए सारे सामान को जला दिया। मौके पर पानी का उचित प्रबंध होने से परिवार के सदस्य तमाशबीन बने रहे। बाद में ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर आग को काबू किया। आग से इन झुग्गियों के अंदर रखे हुए डेढ़ लाख रुपए जलने की बात भी सामने आई है।
किडावली गांव में जोगिंद्र यादव परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने यमुना नदी के किनारे खेत पट्टे पर ले रखे हैं। इससे वह खेतों पर ही झुग्गी बनाकर रहते हैं। उनके साथ तीन बेटे अमरीश, कमलेश कमल भी अलग-अलग तीन झुग्गियों में रहते हैं। सभी खेतीबाड़ी का काम करते हैं। रोज की तरह बुधवार सुबह जोगिंद्र इनके बेटे खेतों में काम करने के लिए चले गए। घर पर जोगिंद्र की प|ी विधाता बेटी निशा थी। विधाता ने सुबह चूल्हे पर खाना बनाया था। चूल्हे की कोई चिंगारी तेज हवा के कारण झुग्गियों पर चली गई। इससे चारों झुग्गियों में आग लग गई। विधाता इनकी बेटी निशा कुछ भी नहीं कर पाए। इतना ही नहीं एक मोटरसाइकिल, भूसे का बोंगा, बिटोड़ा सहित घरेलू सारा सामान जल गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े। ददसिया गांव के सरपंच शिवकुमार त्यागी के अनुसार किडावली उनके गांव की पंचायत एक ही है। जोगिंद्र के पास केवल तन पर पहने हुए कपड़े ही बचे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक भैंस बेची थी। इसलिए घर में करीब डेढ़ लाख रुपए रखे हुए थे। वह कोशिश करेंगे कि प्रशासन से इस परिवार की कुछ आर्थिक मदद हो जाए। गांव की तरफ से भी इस परिवार को सहयोग दिया जाएगा।
फरीदाबाद - घर में लगी आग के बाद बचा सामान निकालते ग्रामीण।