मॉल के अंदर दुकान से लैपटॉप चोरी
फरीदाबाद | सेक्टर-12स्थित मॉल के अंदर दुकान से एक लैपटॉप जरूरी कागजात चोरी हो गए। सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा राहुल कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी हो गई। नितिन जौली निवासी जनकपुरी न्यू दिल्ली ने सेंट्रल थाने में दी शिकायत में कहा है कि 23 सितंबर को किसी ने सेक्टर-12 स्थित एक मॉल के अंदर से उनकी दुकान से लैपटॉप जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। इसके अलावा केसन निवासी राहुल कॉलोनी ने एसजीएम नगर थाने में दी शिकायत में कहा कि 20 सितंबर को उनके घर से जेवरात और कैश चोरी हो गया।