- Hindi News
- प्रॉपर्टी डीलर ने किया प्लाट पर कब्जा, केस दर्ज
प्रॉपर्टी डीलर ने किया प्लाट पर कब्जा, केस दर्ज
फरीदाबाद | दिल्लीनिवासी एक महिला के प्लॉट पर कब्जा करने और धमकी देने के मामले में सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया है। बसंती देवी निवासी मकान नंबर-1190ए/13 गोविन्दपुरी कालका जी न्यू दिल्ली ने सराय ख्वाजा थाने में दी शिकायत में कहा है कि उनका अगवानपुर गांव में एक प्लॉट है। इस पर अमित मैसी नामक प्रॉपर्टी डीलर ने नकली कागजात तैयार कराकर कब्जा कर लिया। जब उन्होंने ऐतराज किया तो उसने उन्हें धमकी दी।