पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरीदाबाद |हिमाचल सेलाई गई ज्वाला मां की ज्योत के ज्योति

फरीदाबाद |हिमाचल सेलाई गई ज्वाला मां की ज्योत के ज्योति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |हिमाचल सेलाई गई ज्वाला मां की ज्योत के ज्योति स्वरूप का पांच नंबर चौक पर पहुंचने पर श्रद्घालुओं ने उत्साह से स्वागत किया। इस मौके पर श्रृद्धालुओं ने माता की ज्योति स्वरूप को फूल माला चढ़ाकर मां को चुनरी ओढ़ाकर माथा टेका आशीर्वाद लिया। मंदिर श्री बांके बिहारी नंबर-5 के प्रधान ललित गोस्वामी अन्य भक्तों द्वारा हिमाचल के ज्वालाजी से मां ज्वाला की यह ज्योति स्वरूप नवरात्र पर्व के लिए विशेष रूप से लाई गई है। ज्वाला मां की इस ज्योति स्वरूप के साथ श्रद्वालु भजन कीर्तन करते हुए तथा ढोल बैंडबाजों के साथ पांच नंबर बाजार होते हुए सी-ब्लॉक पहुंची।

इस मौके पर मुख्य पुरोहित आचार्य संतोष, सरपरस्त एनएल गोसाईं, एमएल मारवाह, अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश गोसाईं, कोषाध्यक्ष संजय दत्ता, राजीव दत्ता, सुनील तलवार सहित अन्य लोग मौजूद थे।