- Hindi News
- मंगलयान में लगे कलपुर्जे बने हैं फरीदाबाद में
मंगलयान में लगे कलपुर्जे बने हैं फरीदाबाद में
मंगलयानकी सफलता पर कलपुर्जों की नगरी भी इतरा रही है। कभी एशिया के मैनचेस्टर के रूप में अपनी धमक दिखा चुकी यह नगरी एक बार फिर चमक बिखेरने में कामयाबी हासिल की है। यान में लगे बॉडी स्ट्रक्चर सिस्टम कंट्रोल बोर्ड के कई उपकरण यहां स्थित एक कंपनी ने तैयार किए हैं।
एयरोस्पेसके ये पार्ट्स हुए तैयार: सेक्टर-24स्थित पीवाईएन प्रेसिजन कंपोनेंट्स कंपनी सेटेलाइट, मिसाइल, सेटेलाइट आदि के लिए पार्ट्स तैयार करती है। कंपनी की एक इकाई बेंगलुरू में भी स्थित है। दोनों जगह स्ट्रक्चरल पार्ट्स तैयार किए गए। इसमें टेलीस्कोप, कैमरा हाउसिंग, इलेक्ट्रो ऑपटिक मॉडूल्स, ब्रेकेट्स, स्टीफनर, जे सेक्शन पिस्टन सिलेंडर, हाॅट गैस मोटर्स, सेफ आर्म डिवाइस, ट्रेकिंग इक्यूप्मेंट्स आदि शामिल हैं। कंपनी इसरो, एचएएल, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के लिए इक्यूप्मेंट्स आपूर्ति करती है। कंपनी की कमान 67 वर्षीय किशोर कुमार गुप्ता के हाथों में है।
^यह फरीदाबाद इंडस्ट्री के लिए बड़ी बात है। यहां की एक कंपनी द्वारा निर्मित पार्ट्स मंगलयान में लगे हुए हैं। इससे अन्य को प्रोत्साहन मिलेगा। राजीवचावला, प्रेसीडेंट,आईएसएमएसई
^सभी देशवासियों की तरह मुझे भी इस सफलता पर गर्व है। पिछले कई साल से इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ हूं। मंगलयान की सफलता के बाद मेरे पास भी कइयों के बधाई फोन आए। किशोरकुमार गुप्ता, एमडी,पीवाईएन प्रेसिजन, सेक्टर-24
फरीदाबाद- मंगल यान में लगे फरीदाबाद के कलपुर्जे