पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वीं का मैथ का पेपर कैंसिल

12वीं का मैथ का पेपर कैंसिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | पेपरलीक होने की सूचना के कारण बुधवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के मैथ का पेपर कैंसिल कर दिया गया। सूचना के अभाव में पेपर देने आए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों से वापस लौटना पड़ा। बोर्ड प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं मैथ का पेपर 24 सितंबर को शाम की शिफ्ट में होना था। उसे प्रशासनिक कारणों के चलते कैंसिल कर दिया गया। अब यह पेपर 7 अक्टूबर को होगा। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा का कहना है कि सभी पेपरों के कैंसिल होने के कारणों की कोई सूचना नहीं है। केवल मैथ के पेपर को कैंसिल करने की सूचना दी गई है।