पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगरा में टूटा ओएचई, लेट पहुंचीं ट्रेनें

आगरा में टूटा ओएचई, लेट पहुंचीं ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरामें सुबह ओएचई टूटने से यातायात प्रभावित हो गया। उस रूट से आने वाली ट्रेनें फरीदाबाद स्टेशन पर 1 से 2 घंटे देरी से पहुंचीं। जबकि जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार इंटरसिटी ट्रेन सुबह करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। जबकि लोकल ट्रेनें इससे ज्यादा प्रभावित हुईं। सुबह आने वाली मालवा से लेकर केरला तक ट्रेनों के स्टेशन पर एक से दो घंटे लेट पहुंचने का क्रम बना रहा। सुबह लोकल के प्रभावित होने से भीड़ को कम करने के लिए पलवल से पश्चिम एक्सप्रेस को दिल्ली तक लोकल बनाकर चलाया गया।

नवरात्रट्रेन चलेगी: गुरुवारसे हजरत निजामुद्दीन से पलवल के बीच नवरात्र ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन निजामुद्दीन से दोपहर 12.20 बजे चलकर 1.40 बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 2.05 बजे निकलेगी और निजामुद्दीन स्टेशन पर 3.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन की सुविधा 2 अक्टूबर तक लोगों को प्राप्त हो सकेगी।

ट्रेन बीच के सभी स्टेशनों पर रूककर यात्रियों को लाभ देगी।