- Hindi News
- चुनाव में हर शख्स अपने मताधिकार का प्रयोग करे
चुनाव में हर शख्स अपने मताधिकार का प्रयोग करे
फरीदाबाद | मतदानके लिए जागरूकता जरूरी है। इसमें छात्रों की अहम भूमिका होती है। एक छात्र आगे चलकर मतदाता बनता है। इनके माध्यम से जनता में जागरूकता लाने से ये भी अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बन सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सामाजिक कार्यों के प्रति सचेत किया जाएगा। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। इसलिए हर शख्स अपने मताधिकार का प्रयोग करे। जनता मतदान केंद्र तक पहुंचे। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। जिससे मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हो। यह तभी संभव है। जब सभी जागरूक होंगे। बदलते समय के साथ जनता में जागरूकता आई है। इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
-विमलकुमार, शिक्षाविद
मतदानकभी इमोशनल होकर नहीं करना चाहिए
मतदानकी उपयोगिता को समझने की जरूरत है। यह एक ऐसा अधिकार है। जिससे सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। चुना हुआ प्रतिनिधि द्वेष आदि से रहित हो। ऐसे उम्मीदवार को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधानसभा में भेजना चाहिए। हर हाल में सभी मतदान करें। यह सुनिश्चित करने का प्रयास जरूरी है। जिससे बेहतर लोग चुने जाएं। जनता वोट देते समय क्षेत्र समाज की प्रगति करने वाले शख्स का चयन कर वोट दे। तभी लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो सकती हैं। मतदान कभी इमोशन में आकर नहीं करना चाहिए। इससे किसी का भला नहीं हो सकता है। जनता के दर्द को समझने वालों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिल सके।
-लक्ष्मणसिंह, शिक्षाविद्
सामाजिकसंगठन मतदान के लिए जागरूक करें
जमानातेजी से बदल रहा है। लोगों में जागरूकता भी आई है। इससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी आई है। लोगों में जागरूकता बनी रहे। इसलिए समाज भी अभियान चलाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। सामाजिक संगठनों का दायित्व बनता है कि वे लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। इससे युवा भी प्रेरणा लेते हैं। यह कभी नहीं समझना चाहिए, मेरे वोट देने से क्या बदल जाएगा। यह नकारात्मक सोच है। चुनाव हमेशा सकारात्मक सोच से करना चाहिए, जिससे जनप्रतिनिधि नेक हो। जनता की भावनाओं की कद्र कर सके। युवा चुनाव में बेहतर भूमिका का निर्वहन करते हैं। लोगों में जागरूकता लाने में इनकी भूमिका अहम हो सकती है। वोट के अधिकार को समझने की जरूरत है। इससे ही बेहतर भविष्य का सृजन होता है।
-पूरनसिंह, अध्यक्ष, पालबघेल समाज