- Hindi News
- प्रदेश में विकास की रफ्तार को थमने नहीं दें : हुड्डा
प्रदेश में विकास की रफ्तार को थमने नहीं दें : हुड्डा
{ सीएम ने कहा, जनता को सचेत करता हूं कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को चुनने में कोई गलती करे
भास्करन्यूज | फरीदाबाद
सीएमभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दस वर्ष के दौरान फरीदाबाद जिले को विकास की दृष्टि से देश में प्रमुख स्थान दिलाया है। अगर सच में यहां के लोग इस बात को मानते हैं कि उन्होंने इस क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया है तो वे विधानसभा चुनाव में इसका सही फैसला करें। सेक्टर-12 स्थित मैदान में गुरुवार को तिगांव क्षेत्र से कैंडीडेट ललित नागर की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इनेलो और भाजपा के शासन में फरीदाबाद फकीराबाद बन गया था। लेकिन दस साल के कांग्रेस के शासन में फरीदाबाद उठकर विकास की राह पर दौड़ रहा है। इसलिए फरीदाबाद की जनता से आह्वान है कि वह विकास की इस रफ्तार को रुकने दे। उन्होंने कहा हरियाणा 2000 में देश में 14वें स्थान पर था। लेकिन आज हरियाणा नंबर एक है। सीएम ने कहा शहर को मेट्रो, मेडिकल कालेज, यूनिवर्सिटी सब कुछ इस सरकार ने दिया है। आज फरीदाबाद तरक्की पर है। ऐसे में जनता को सचेत करता हूं कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में कोई ऐसी गलती करे। जिससे फरीदाबाद की विकास की रफ्तार रुक जाए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में ऐसा दर्शाया गया कि जैसे मोदी के पीएम बनते ही हर समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन मोदी सरकार की हकीकत तीन माह में लोगों के सामने गई। जब यूपीए की सरकार थी तब और आज की सरकार की तुलना कर लीजिए। हकीकत सामने जाएगी। तब आलू-प्याज क्या भाव था और अब क्या है।
उन्होंने कहा िक मोदी सरकार बनने के बाद महंगाई घटी नहीं बढ़ी है। जनसभा में कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जेपी नागर यशपाल नागर, बदरपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी, राव निहाल सिंह, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, विधायक आनंद कौशिक, रघुबीर सिंह तेवतिया, महापौर अशोक अरोडा, बल्लभगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला, दिनेश चंदीला, विजय प्रताप सिंह, शेषपेज 17 पर
राजेंद्रभामला, गुलशन बग्गा, सुमित गौड, राजेंद्र शर्मा, महेश नागर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
नामांकन भर चुके तब पहुंचे सीएम
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में ललित नागर का नामांकन होना था। ल