पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच

शिविर में 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | अतिपिछड़ा महिला एवं बुजुर्ग विकास मंच करुणा सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से पटेल नगर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 300 से अधिक लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। लोगों को दवाई भी दी गईं। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक आनंद कौशिक ने किया। उन्होंने मंच के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा जरूरतमंद वर्ग में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता को लेकर इस तरह के शिविर अधिक संख्या में होने चाहिए। जिससे जो लोग पैसों के अभाव में स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। वे इस तरह के शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि मंच समय-समय पर इस तरह के शिविर का आयोजन करता रहा है। आगे भी जनहित के लिए वह समाज सेवा का कार्य जारी रखेगा। इस मौके पर मंच के ऑडिटर आरपी जैन, करुणा सेवा सदन के अध्यक्ष जितेंद्र झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।