जिलास्तरीय स्कूल खेलों का आगाज
जिलास्तरीय स्कूल खेलों का आगाज
फरीदाबाद | सेक्टर-12खेल परिसर में जिलास्तरीय स्कूल खेलों का शुक्रवार को आगाज हुआ। इस बार तीरंदाजी, सॉफ्ट बॉल, बेसबॉल, बास्केटबॉल, फेंसिंग, हॉकी के मुकाबले कराए जा रहे हैं। पहले दिन अधिकांश खेलों में पहले राउंड ही खेले जा सके। इसके तहत ही जिला शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी नहीं किए। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल बुद्धिराम धनखड़ के अनुसार शनिवार को समापन के साथ ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
धनखड़ के अनुसार इस बार स्कूलों ने उदासीन रवैया नहीं अपनाया है। स्कूलों ने खिलाडिय़ों के डॉक्यूमेंट पूरे करने का ध्यान रखा है। इस बार स्टेट पर भी खिलाडिय़ों को डॉक्यूमेंट को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।