- Hindi News
- भाजपा की दुकान में कोई सौदा नहीं बचा है : दुष्यंत चौटाला
भाजपा की दुकान में कोई सौदा नहीं बचा है : दुष्यंत चौटाला
इनेलोसांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो चुका है। इसलिए इसका सफाया चुनाव में होना तय है। जबकि भाजपा ने जिस तरह से कांग्रेस के लोगों को इम्पोर्ट कर टिकट बांटी है। उससे साफ है कि उसकी दुकान में कोई सौदा नहीं बचा है। ऐसे में प्रदेश की जनता ने इनेलो की सरकार बनाने का मन बना लिया है। जिस तरह से प्रदेश के लोगों का समर्थन इनेलो को मिल रहा है। उससे साफ है कि सरकार इनेलो की बनेगी। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं तभी तो इन दोनों पाटियों के कार्यकर्ता इनकी भ्रष्ट नीतियों से तंग आकर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। सेक्टर-12 में इनेलो कैंडीडेट के नामांकन कराने आए चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मौका गया है हुड्डा सरकार को उखाड़ फेंकने का। उन्होंने कहा गुरुवार को जींद रैली में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में इनेलो की सरकार होगी।