पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव पर्यवेक्षक ने की सभी से मतदान की अपील

चुनाव पर्यवेक्षक ने की सभी से मतदान की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | हरियाणाविधानसभा चुनाव में सभी मतदाता मतदान कर लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक मजबूती प्रदान करें। चुनाव में सभी अपने मत का प्रयोग पूर्ण अधिकार के साथ करें। मतदान का प्रतिशत जितना अधिक होगा, लोकतंत्र उतना अधिक मजबूत होगा। यह कहना था चुनाव पर्यवेक्षक (जागरूकता) योगेश बावेजा का। वे क्राउन प्लाजा मॉल के प्रवेश द्वार पर ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के डिसप्ले कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे। बावेजा ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने नागरिक संगठनों से आह्वान किया है कि वे लोगों को मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता को अधिक से अधिक विस्तार दें। चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि ईवीएम से मतदान करना बड़ा ही सरल है। चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी मतदाताओं को भी ईवीएम के उपयोग के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार राज सिंह, मॉल के प्रबंध निदेशक आरएस गांधी, चुनाव पर्यवेक्षक के तालमेल अधिकारी एवं सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी अनिल बिश्नोई भी मौजूद थे।