चुनाव में राजपूत समाज की अनदेखी का आरोप
फरीदाबाद | क्षत्रियएकता मंच के कार्यालय पर राजपूत समाज की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे में राजपूत समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। क्षत्रिय एकता मंच के प्रधान संजीव सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा समाज की नेता शारदा राठौर एवं अन्य राजपूत नेताओं के खिलाफ की गई अनैतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई को निंदनीय बताया। उन्होंने सर्व समाज से एकजुट होकर इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ने की बात कही। इसके अतिरिक्त राजकुल संस्था के अध्यक्ष एसआर रावत ने समाज की इस अनदेखी को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। संपूर्ण समाज को इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। समाज ने इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। इस मौके पर रमेश तंवर, राजवीर सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, र|ाकर सिंह, अवधेश सिंह, प्रदीप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।