गांधी जयंती पर हाेगी रन फॉर फन
फरीदाबाद| जिलाखेल विभाग की ओर से गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रन फॉर फन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खेल परिसर में स्पोर्ट्स के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा के अनुसार महात्मा गांधी की जयंती पर खेल विभाग की ओर से इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा कई प्रकार के स्पोर्ट्स कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके तहत सभी स्कूलों एवं कॉलेजों को न्यौता भेजा जाएगा। इसमें फरीदाबाद का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। रन फॉर फन के तहत दो प्रकार की दौड़ रखी जाएंगी। छोटे बच्चों के लिए 3 किलोमीटर और बड़ों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। इस दौड़ के साथ संदेशात्मक दौड़ का भी आयोजन किया जा सकता है।