पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंका दहन दशहरा पर्व की तैयारी अंतिम चरण में

लंका दहन दशहरा पर्व की तैयारी अंतिम चरण में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धपीठश्री हनुमान मंदिर द्वारा एनआईटी के दशहरा मैदान में पिछले 63 साल से दशहरा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 64वें दशहरा पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों को भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी हो गई। इस बात की जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता में मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने दी।

उन्होंने बताया 64वें दशहरे पर्व पर सर्वप्रथम लंका दहन का आयोजन किया जाएगा। एक अक्टूबर को मंदिर प्रांगण से 51 झांकियों की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ नगर की परिक्रमा करती हुई दशहरा मैदान पहुंचेगी। इन झांकियों में 11 बैंड 151 ढोल, 11 ऊंट नाचने वाले, विशेष प्रकार की एलईडी लाइट 11 घोड़ों की बग्घी शामिल होगी। इस मौके पर 1500 जयपुरी बांधने वाली पगडिय़ां इन्हें बांधने वाले 12 विशेष व्यक्ति मौजूद रहेंगे। इस मौके पर 3 सिंदूरी हनुमान शोभा यात्रा के साथ चलेंगे। दशहरा मैदान में झांकियों के पहुंचने पर ख्यात भजन गायक मनोज शर्मा (पगला) ग्वालियर वाले हनुमान के भजनों द्वारा सभी को निहाल करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केबल के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगा।

दशहरा मैदान में सोने की विशाल लंका बनाई जाएगी। तीन अक्टूबर को दशहरा पर्व का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। तीन दिवसीय समारोह के अंतिम सत्र में 4 अक्टूबर को दशहरा मैदान में भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सुबह 11 बजे मंदिर प्रांगण से झांकियों के रूप में शोभायात्रा निकाली जाएगी। लंका दहन पर विशेष आकर्षण महाभारत सीरियल के कलाकार रहेंगे। इनमें युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, अर्जन फिरोज खान, फिल्म स्टार रणजीत मनोज भाटिया शोभायात्रा में शामिल रहेंगे।



दूसरी ओर लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाली देवों के देव महादेव सीरियल में गणेश की भूमिका अदा करने वाले कलाकार इशान भाटिया भगवान गणेश का रूप धारकर शोभायात्रा में दिखाई पड़ेंगे। इस मौके पर चेयरमैन संजय शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, हंसराज वोहरा, जगन्नाथ कपूर, विकास राजे भाटिया, विजय अरोड़ा, राजेश रतड़ा, अनिल भाटिया अनिल अरोड़ा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

फरीदाबाद.पत्रकारों से बातचीत करते हनुमान मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया