किशोर गायब अपहरण की आशंका
बीड़ी-माचिससप्लाई का काम करने वाला एक किशोर गायब हो गया। ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने किशोर के भाई की शिकायत पर किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोर की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। किसान मजदूर कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले आरिफ राजा ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि उनका 19 वर्षीय भाई दीपक बीड़ी-माचिस सप्लाई का काम करता है। 27 सितंबर को वह घर से सप्लाई करने की बात कहकर गया था। उसने उनसे कहा था कि रूप नागर नामक व्यक्ति के पास 4.50 लाख रुपए लेने उसे जाना है। इसके बाद उनके भाई का कुछ पता नहीं है। उन्होंने भाई की खूब तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। आरिफ राजा का कहना है कि उनके भाई का किसी ने अपहरण कर लिया है।