- Hindi News
- ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार ढही, बच्ची की मौत
ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार ढही, बच्ची की मौत
सेक्टर-23,संजय कॉलोनी में एक ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दीवार दो बच्चों पर गिर गई। इसमें एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई और उसका ढाई साल का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कैसेहुआ हादसा : संजयकॉलोनी, सेक्टर-23 स्थित एक झुग्गी में रहने वाले मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मजदूरी करता है। 28 सितंबर की शाम को उनके बच्चे झुग्गी के पास खेल रहे थे। तभी वहां एक ट्रैक्टर-ट्राली आई। उसमें मिट्टी भरी थी।
झुग्गी के पास एक प्लॉट में मिट्टी डाली जा रही है। चालक ट्रैक्टर को तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान उसने झुग्गी के पास एक प्लॉट की दीवार को ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर मार दी। इससे वह गिर गई। दीवार के पास उनकी पांच साल की बेटी डोली ढाई साल का बेटा रचित खेल रहा था। दीवार दोनों बच्चों के ऊपर गिर गई। इससे बेटी डोली की मौत हो गई। जबकि रचित गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।