पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा : 87 फुट ऊंचा होगा रावण का पुतला पहनेगा हिटलर जूते

दशहरा : 87 फुट ऊंचा होगा रावण का पुतला पहनेगा हिटलर जूते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसवर्ष भी फरीदाबाद दशहरा कमेटी की ओर से 21वां दशहरा उत्सव सेक्टर- 31 मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को सेक्टर- 28 से सेक्टर-37 तक की सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक सेक्टर-31 स्थित मॉडल स्कूल में हुई। इसमें 65 संस्थाओं ने शिरकत की। इसमें दशहरा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

पुतलोंका दहन तीन को सेक्टर-31 ग्राउंड में

इसकीकमेटी के अध्यक्ष डा. कौशल बाठला के अध्यक्षता में हुई। मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बैंसला, पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, अनिल नागर, हरीश मलिक, पीपी सिंह मौजूद थे। गुर्जर ने कमेटी के द्वारा 21वां दशहरा मनाने को लेकर कमेटी को बधाई दी। संस्था के प्रधान कौशल बाठला ने कहा इस बार रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन सेक्टर-31 के ग्राउंड में तीन अक्टूबर को शाम छह बजे किया जाएगा। पुतलों की लंबाई 87 फुट, 75 फुट 70 फुट होगी। विशेष आकर्षण में इस बार रावण के दिमाग के चीथड़े बिखरते दिखाई देंगे। रावण जलने पर महाराजा के हार का रंगबिरंगा कंठा चमकता दिखाई देगा तथा विशेष हिटलर जूते पहने दिखाई देगा। पुतलों में करीब 3000 बंब लगाए जाएंगे। विभिन्न प्रकार की एवं नई प्रकार की आकर्षक आतिशबाजी का नजारा होगा। इन पुतलों को बनाने के लिए गाजियाबाद के मशहूर ठेकेदार नदीम एवं शब्बीर के साथ वकील अहमद, मेहरबान, धर्मबीर, शाबिर, मुखिया कारीगर पिछले एक महीने से दिन-रात एक कर पुतलों को रूप देने में लगे है। संचालन संस्था के महासचिव वीके अग्रवाल ने किया।