- Hindi News
- ताइक्वांडो: प्रकाश ने जीता सीबीएसई नॉर्थ जोन में गोल्ड
ताइक्वांडो: प्रकाश ने जीता सीबीएसई नॉर्थ जोन में गोल्ड
पंजाबमें 24-27 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 ताईक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के प्रकाश सुनार ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में 1500 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसके चलते उनका चयन सोनीपत में आयोजित नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया गया है। प्रकाश सेक्टर-17 मॉडर्न स्कूल का छात्र है। और ताईक्वांडो की ट्रेनिंग लिओ स्पोर्ट्स एवं कल्चर सोसाइटी की ओर से ले रहा है। प्रकाश के गुरु अमित अग्रवाल और शिवानी अग्रवाल के अनुसार प्रकाश ने इस चैंपियनशिप में 55 किलो भारवर्ग में हिस्सा लिया था। उसके ग्रुप में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल में उसने सिरसा के शाह सतनाम बॉयज स्कूल के मृदुल को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अमित के अनुसार प्रकाश का चयन सोनीपत में 23 से 26 नवंबर को होने वाली नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इसके लिए उसने कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है।
उम्मीद है वह नेशनल में भी पदक लेकर जिले का नाम रोशन करेगा।
प्रकाश।