- Hindi News
- नवरात्र उत्सव का डबल जश्न, महाषष्टी पूजन आज
नवरात्र उत्सव का डबल जश्न, महाषष्टी पूजन आज
शहरमें नवरात्र उत्सव का जश्न डबल होने जा रहा है। मंगलवार से बंगाली समुदाय का भी महाषष्टी पूजन से दुर्गा उत्सव का धूमधाम से आगाज होगा। इसके लिए भव्य तैयारी की गई हैं। इसके अलावा नवरात्र उत्सव के पांचवें दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां शक्ति के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की। दर्शनों के लिए मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालु और सेवादार मां के दर्शनों के लिए आते रहे। भक्तों ने स्कंदमाता पर नारियल, चुनरी फूल श्रृंगार का सामान चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा कर मंगल कामना की। मंदिरों में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। मोक्षदायिनी स्कंदमाता के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गए।
दर्शनोंके लिए लगी लंबी लाइन
शहरके प्रमुख प्राचीन मंदिर तिकोना पार्क स्थित महारानी श्री वैष्णो मंदिर, तीन नंबर स्थित दुर्गा मंदिर, एनएच-5 स्थित दुर्गा मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, जवाहर कॉलोनी स्थित जगदंबा मंदिर, श्री काली मंदिर, सैनिक कालोनी मंदिर सहित शहर के प्रमुख धार्मिक देवी स्थलों पर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए रहे हैं। दिन में हवन और रात में मां के नाम का भजन-कीर्तन मंदिरों में जारी है। सुबह-शाम भंडारे आयोजित हो रहे हैं। पूरे दिन मंदिर में मां के भजन गूंजते रहते हैं।
मोक्षदायनी है मां
नवरात्रका पांचवां दिन स्कंदमाता की उपासना का होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली स्कंदमाता परम सुखदायी है। वह अपने भक्तों को हर बाधा से मुक्त करती हैं। मान्यता है कि नवरात्र का पांचवां व्रत रखने वाले श्रद्धालु का सुखमय जीवन जीने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत काे रखने से व्यवसाय, धन और घर संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसलिए स्कंदमाता को कष्ट को दुखों को हरने वाली माता के रूप में भी जाना जाता है।
बंगालियोंका दुर्गोत्सव आज से: मंगलवारसे बंगाली समुदाय के महाषष्टी पूजन के साथ दुर्गा महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। शहर में अलग-अलग संगठन की ओर से दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई। भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं। मां की भव्य प्रतिमा सजाई गई है। मंगलवार से महादशमी तक प्रत्येक दिन धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दुर्गा पूजन होगा। इसमें शहर भर से बंगाली समुदाय के लोग एकजुट होंगे। शहर में स्वामी विवेकानंद एसोसिएशन की ओर