पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज सिर्फ 30 मिनट से दिल की बीमारियों को रखें दूर

रोज सिर्फ 30 मिनट से दिल की बीमारियों को रखें दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिकनगरी में बढ़ता प्रदूषण, भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का प्रेशर और तनाव की वजह से शहर के लोग दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में रहे हैं। कभी उम्रदराज लोगों को होने वाली यह बीमारी अब युवाओं को भी अपना शिकार बनाने लगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि बिगड़ती लाइफ स्टाइल, खानपान में अनियमितता प्रदूषण की वजह से यह बीमारी लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। इससे इस बार वर्ल्ड हार्ट डे की थीम हार्ट, हेल्दी एनवायरमेंट रखी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर जितना समय हम टीवी देखने, फोन पर बात करने अपने चेहरे का ख्याल रखने में लगाते हैं उससे थोड़ा कम भी यदि दिल का ख्याल रखें तो इस तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर हम 24 घंटे में से मात्र 30 मिनट भी रोज अपने दिल की सेहत के लिए टाइम दें तो हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। शहर के प्राइवेट अस्पतालों में हृदय संबंधी बीमारियों से जुड़े रोज औसतन 150 पेशेंट आते हैं। इनमें 45 फीसदी युवा महिलाओं की संख्या है।

दिलको भी दें थोड़ा समय: बीकेअस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. वीरेंद्र यादव के अनुसार तनाव दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है है। आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में लोगों में तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। दिल को दुरुस्त रखने के लिए तनाव दूर भगाएं। तंबाकू सेवन या धूम्रपान करना, अस्वास्थ्यकर खानपान, तला-भुना ज्यादा खाना, शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना और मद्यपान दिल के लिए जोखिम पैदा करता है। इससे दिल के दौरे अन्य संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दिल के रोग और दिल के दौरे से दुनिया में सबसे ज्यादा लोग मरते हैं। यदि तंबाकू का इस्तेमाल रोक दिया जाए तो दिल के दौरे का खतरा बहुत कम हो जाता है। डा. यादव ने कहा कि लाइफ स्टाइल बदलने से लोग योग, व्यायाम सैर से दूर हो गए हैं। रोज 30 मिनट का व्यायाम आपके दिल को स्वस्थ बना सकता है। खानपान में फलों सब्जियों का अधिक इस्तेमाल करें। इसके साथ ही नमक की कम मात्रा लेना दिल के लिए अच्छा है।

दसवर्षों में बढ़ा है यह मर्ज: हार्टस्पेशलिस्ट डॉ. एसएस बंसल के अनुसार अधिक समय तक गाड़ी की सीट पर बैठने से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

तनाव मुक्त रहकर नियमित व्यायाम, योगा से युवाओं को इससे छुटकारा मिल सकता है। एक दशक से हृदय रोगियों