बच्चों को एकता शांति की सीख दी
फरीदाबाद | प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के माध्यम से नंगला रोड स्थित ज्ञान भारती हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को एकता, शांति, विनम्र, सहयोग और स्नेह में रहने का संदेश दिया गया। ब्रह्मकुमारी बहन सुधा ने बच्चों को अभद्र व्यवहार नहीं करने का संकल्प दिलाया। माता-पिता गुरुजनों का कहना मानने की सलाह दी। उन्होंने योग विधि द्वारा मन को साधने मन का एकाग्र करने के बारे में बताया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमार नवीन ने बच्चों को एकता के सूत्र में रहने की सलाह दी। सहयोग सहनशक्ति में रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी मौजूद थे।
फरीदाबाद- ज्ञान भारती हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती ब्रह्मा कुमारी सुधा बहन।