एशियन रोलर स्केटिंग में सृष्टि को गोल्ड
फरीदाबाद |चीन में19 से 29 सितंबर तक आयोजित 16वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद की सृष्टि मारवाह ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं फरीदाबाद की तीन अन्य खिलाड़ियों ने ब्रांज मेडल हासिल की है। चारों खिलाड़ी मंगलवार सुबह फरीदाबाद पहुंचेंगी। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव विराट सरीन ने बताया कि यह गौरव की बात है कि सृष्टि ने देश और जिले का नाम रोशन किया है। सृष्टि ने रोलर स्केटिंग के क्वाड ईवेंट में भाग लिया था। उसने किस देश को पराजित कर मेडल हासिल किया है। इसकी जानकारी नहीं मिली है। उनके आने पर ही सारी स्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि सृष्टि के अलावा फरीदाबाद की श्रेया कोठारी, निधि अहलावत, ज्योति कपूर ने रोलर हॉकी इनलाइन ईवेंट में ब्रांज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। इसमें श्रेया कोठारी अब कॉलेज में हैं। जबकि तीनों लड़कियां डीपीएस-19 में पढ़ रही हैं।