पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलवल में दशहरे की तैयारी, रावण 80 और कुंभकर्ण, मेघनाद होंगे 70 70 फीट

पलवल में दशहरे की तैयारी, रावण 80 और कुंभकर्ण, मेघनाद होंगे 70-70 फीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | श्रीसनातन धर्म दशहरा कमेटी के तत्वावधान में विजय दशमी पर्व पर 3 अक्टूबर को इस बार आकर्षण का केन्द्र 80 फुट ऊंचा रावण होगा। इस बार भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में मनाए जाने वाले विजय दशमी पर्व में रावण का अट्टहास सुनने को मिलेगा। जिसे फरीदाबाद से आने वाले कलाकार हरीश बाठला अभिनीत करेंगे। रावण 80 फुट का होगा। जबकि कुंभकर्ण मेघनाद 70-70 फुट के होंगे। झिलमिलाती लाइट आंखों में दिखाई देगी। ऐसा प्रतीत होगा मानो आंखों की पुतलियां घूम रही हैं। मगर वे स्थिर होंगी। जब आग लगेगी तो लाल आंखों में गुस्सा स्पष्ट दिखाई देगा। मानो रावण क्रोधित है। रावण की मूंछें 10 फुट कुंभकरण मेघनाद की मूंछें 7-7 फुट की होंगी। बुलंदशहर के कलाकार इश्तियाक अहमद के अनुसार रावण से पहले लंका में आग लगेगी। रावण को लेजर लाइट से आग लगाई जाएगी जो नाभि में लगेगी। हालांकि राम का रूप धारण करने वाले कलाकार द्वारा तीर कमान भी चलाया जाएगा। वहीं रावण, मेघनाद कुंभकरण के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। एक दर्जन कलाकार तीनों पुतलों के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।