पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लीनिक के बाहर युवती से छेड़छाड़

क्लीनिक के बाहर युवती से छेड़छाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| कोतवालीथाना क्षेत्र के अंदर एक डॉक्टर के क्लीनिक मेडिकल कंपनी से आई एक कर्मचारी (एमआर) के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवक भी किसी मेडिकल कंपनी के एमआर बताए गए हैं। मामले की जांच महिला सेल को सौंप दी गई है। सेक्टर-16 में रहने वाली एक युवती मेडिकल कंपनी में एमआर है। वह कोतवाली थाने के तहत एक डॉक्टर के पास कंपनी में बनी हुई दवाइयों की मार्केटिंग के लिए गई थी। उसी क्लीनिक पर एक अन्य कंपनी के भी दो प्रतिनिधि आए हुए थे। युवती का आरोप है कि जब वह बाहर बैठकर डॉक्टर के बुलावे का इंतजार कर रही थी तभी दो युवक आए और उन्होंने उसको कंधा मारा। इसके बाद वह डॉक्टर से मिलने चले गए। जब वह विरोध करने के लिए क्लीनिक के अंदर गई तो दोनों युवकों ने उससे अपशब्द कहे। दोनों युवकों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।

शेषपेज 15 पर





इसकेबाद उसने महिला स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन किया। उनको बाद में पता लगा कि दोनों युवकों के नाम सुमिन गोयल और भूपेश रावत हैं। इसके बाद यह मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया। यहां से यह मामला जांच के लिए महिला सेल चला गया। मामले की जांच अधिकारी एसआई कमला का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इस बारे में क्लीनिक में भी पूछताछ की जाएगी। युवती के बयान ले लिए हैं। दोनों युवकों से भी पूछताछ होगी।