राइट टू एजुकेशन पर दिया जोर
फरीदाबाद| तिकोनापार्क स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राइट टू एजुकेशन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार द्वारा शिक्षा से संबंध योजनाओं से लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा ने कहा कि आरटीई के तहत सभी को एजुकेशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका लाभ सभी को मिले। इसकी जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जानी जरूरी है। आरटीई की समीक्षा भी की जा रही है। जो हकदार हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। स्कूल की अन्य गतिविधियों से कमेटी के सदस्य अवगत हुए। स्कूल को बेहतर बनाने पर बल दिया गया। जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। कमेटी के मेंबर ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रिंसिपल जयललिता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
स्कूल की विकास संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया। स्कूल के आसपास रहने वाले शिक्षा से वंचित रहें। इसके लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में चेयरमैन सहित लेक्चरर सुशील अरोड़ा, एसएमसी के मेंबर जगवीर सिंह, सुपेंद्र कौर सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।