पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वूमेन सेफ्टी पर छात्राओं को किया जागरूक

वूमेन सेफ्टी पर छात्राओं को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| वूमेनसेफ्टी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत टाउन नंबर पांच स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रोटेक्शन ऑफिसर हेमा कौशिक, एनआईटी थाने के एसएचओ अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे। हेमा कौशिक ने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूल की सैकड़ों छात्राओं को जागरूक किया गया। स्कूल में छात्राओं से सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई। छात्राओं ने पुलिस से कहा कि उनको कोई प्रॉब्लम नहीं है। इसके बाद पुलिस की तरफ से जागरूक करने वाली चीजों को दिखाया गया। इसमें सत्यमेव जयते, मलाला वाले उदाहरण बताए गए। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल किरण कौशिक, स्वराज सिंह, टीना चौधरी, आरती कौशिक, प्रोमिला, एनआईटी थाने के एसएचओ रामकिशन, अनिता चोपड़ा और काफी संख्या में रेपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद थी।