पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में सभी विकलांगों की होगी पहचान, 12 को कैंप

जिले में सभी विकलांगों की होगी पहचान, 12 को कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें सभी विकलांगों की पहचान कर उनके कल्याणार्थ ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस दिशा में राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम 12 जनवरी को फरीदाबाद में एक मेगा शिविर लगाएगा। विकलांगों के कल्याणकारी कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक पीसी दास डीसी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।

डीसी ने आश्वस्त किया कि विकलांगों के कल्याणार्थ सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को भली भांति क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों काे आवश्यक निर्देश भी दिए। समग्र विकलांग विकास मुहिम के अन्तर्गत फरीदाबाद क्षेत्र में सभी विकलांगों की पहचान करने के लिए व्यापक मोबाइल कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिले के सभी विकलांग लोगों के आर्थिक उत्थान एवं कल्याण के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायताएं भी प्रदत्त कराई जाएंगी। जिले में विकलांगों की शत-प्रतिशत पहचान करने के बाद 12 जनवरी को फरीदाबाद स्थित राज्य खेल परिसर में एक मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। मुख्य प्रबंध निदेशक पीसी दास ने विकलांगों के उत्थान एवं कल्याण के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता योजनाओं एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि योजनाओं का सही रूप में क्रियान्वयन होना चाहिए। विकलांगों के कल्याणार्थ पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध है। मेगा कैंप में मौके पर ही विकलांगों के विकलांगता प्रमाणपत्र, बैंक खाते खोलने, स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करने, प्रशिक्षण प्राप्त विकलांगों को स्वरोजगार हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, विकलांगों के कल्याणार्थ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य प्रकार की आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम के परियोजना प्रबन्धक डा. पुनीत राणा प्रबंधक डा. अनिल कुमार, सिविल सर्जन डा. गुलशन राय अरोड़ा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश पंकज, जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला देवी आिद मौजूद थे।

जिला रोजगार अधिकारी सुनीता यादव, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा समाज सेवी राजकुमार अग्रवाल मौजूद थे।