पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम कार्यक्रम को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

सीएम कार्यक्रम को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 14 दिसंबर के आगमन की तैयारियों को लेकर बल्लभगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-2 स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग बुलाई। इसमें मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। शर्मा ने मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहली बार बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रहे हैं। इसलिए उनका यहां की जनता पूरे उत्साह और जोश के साथ अभिवादन करेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री इस दिन 50 लाख गैलन पानी के बूस्टर का उद्घाटन करेंगे। वहीं महिला आईटीआई प्रांगण में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस आशा से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है, सरकार जनता की आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। जनता को हरसंभव राहत प्रदान करने का प्रयास करेगी।

शर्मा ने कहा इस बूस्टर के उद्घाटन के बाद बल्लभगढ़ क्षेत्र में पानी की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। जनता की सभी समस्याओं का समय रहते हल किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर प्रशासन के सहयोग से जनता की समस्याओं को दूर करने में कोई कोर कसर बाकी छोड़ें।



इस मौके पर गोपाल शर्मा, हुकम सिंह भाटी, सुभाष लांबा, सुरेंद्र शर्मा, पारस जैन, ब्रजलाल शर्मा, दयाचंद यादव, प्रेम खट्टर, मूलचंद मित्तल, राजू चौधरी, अनिल प्रताप सिंह, बुद्धा सैनी, राजेंद्र पहलवान, सुखदेव वैष्णव, कौशल शर्मा, मुकेश गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।