- Hindi News
- सर्वश्रेष्ठ माता का पुरस्कार मधु, नीलमा सीलम को
सर्वश्रेष्ठ माता का पुरस्कार मधु, नीलमा सीलम को
महिलाएवं बाल विकास विभाग की तरफ से खंडस्तरीय सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआईटी जोन-प्रथम के कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें सर्कल स्तर पर प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंद्रानगर, मुजेसर, नीलम बाटा, जवाहर कालोनी, पर्वतीया कालोनी, संजय कालोनी, सारन की सर्व श्रेष्ठ माताओं ने भाग लिया। इस मौके पर बीके अस्पताल की डा. सपना धर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में सर्कल स्तर पर प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाली माताओं बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के लालन पालन पोषण स्तर को सुधारने लिंगानुपात, कुपोषण को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें प्रथम मधु 1000 रुपए का इनाम दिया गया। द्वितीय नीलमा 750 रुपए तृतीय इनाम सीलम को 500 रुपए दिया गया। सर्कल पर आने वाली 27 माताओं को प्रथम 500 रुपए, द्वितीय 300 रुपए 300 रुपए का इनाम वितरित किया गया। इस आयोजन में सुपरवाइजर सुरेखा, अनुष्का एवं पूनम सहायक ने भाग लिया।