- Hindi News
- कैंपस कॉर्नर: 27 दिसंबर तक ऑनलाइन भरने होंगे इंटरनल एसेस्मेंट के नंबर
कैंपस कॉर्नर: 27 दिसंबर तक ऑनलाइन भरने होंगे इंटरनल एसेस्मेंट के नंबर
महर्षिदयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने इंटरनल एसेस्मेंट के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। इसके तहत अब नियत समय पर नंबर संबद्ध कॉलेजों देने होंगे। समय सीमा समाप्त होने के बाद नंबर यूनिवर्सिटी को भेजने में परेशानी हो सकती है। कॉलेजों को किसी तरह की परेशानी हो। इसे ध्यान में रखकर 27 दिसंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान सभी कॉलेजों को नंबर जारी कर देना होगा। इसे ध्यान में रखकर इंटरनल एसेसमेंट अवार्ड अपडेट करने के लिए यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर पैनल ओपन कर दिया है। इसका लाभ कॉलेज प्रबंधन ले सकते हैं। यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक विभागों को भी इस समय के अंदर नंबर ऑनलाइन भरना पड़ेगा। जिससे समय पर परिणाम निकाला जा सके। परिणाम निकलने के बाद कई तरह की त्रुटियां सामने आती है। इस वजह से परेशानी का सामना यूनिवर्सिटी, कॉलेज प्रबंधन छात्रों को करना होता है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि स्नातकीय (यूजी)/स्नातकोत्तर (पीजी) बीबीए, बीसीए, एलएलबी पाठ्यक्रमों को संचालित कर रहे यूनिवर्सिटी शैक्षणिक विभागों संबद्ध कॉलेजों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए इंटरनल एसेसमेंट अवार्ड्स जमा कराने होंगे। अवार्ड्स ऑनलाइन जमा कराने के उपरांत संबंधित परिणाम शाखा में अवार्ड्स की हार्ड प्रिंट कॉपी भी जमा करानी होगी। एक प्रिंट कॉपी बतौर रिकार्ड संबंधित विभाग कॉलेज को अपने पास रखनी होगी। ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर उसे बाद में उपयोग में लाया जा सके। छात्रों को पढ़ाई के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए इंटरनल एसेसमेंट का प्रावधान किया गया है। इसमें छात्रों के कैंपस की गतिविधियों अन्य पहलुओं पर ध्यान रखकर एसेसमेंट किया जाता है। इसके लिए अंक भी दिए जाते हैं। जिससे वे पढ़ाई के प्रति गंभीर हो सकें। डॉ. सिन्धु ने निर्धारित तिथि तक इंटरनल एसेसमेंट अवार्ड्स ऑनलाइन माध्यम द्वारा हर सूरत में जमा कराने को कहा है।