- Hindi News
- क्रांति नायक राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि
क्रांति नायक राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि
क्रांति नायक राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि
फरीदाबाद | शहीदउधम सिंह सेवा सदन द्वारा सेक्टर-22 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम क्रांति के नायक राव तुलाराम की 189वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नंबरदार प्रीतम सिंह, शहीद उधम सिंह सेवा सदन के अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह, कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सरदार टेकपाल सिंह, सेक्टर-22-23 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के चेयरमैन गुरचरण सिंह ग्रोवर, प्रधान जसबीर सिंह वारिया, सचिव निर्मल सिंह छबील भाई कन्हैया संस्था के प्रधान जसबीर सिंह आदि ने राव तुलाराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रीतम सिंह ने कहा कि राव तुलाराम 1857 की क्रांति के महानायक थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। राव तुलाराम की प्रेरणा से अनेक क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर सरदार सुखदेव सिंह सरदार टेकपाल सिंह ने कहा कि भारत की वीर भूमि पर अंग्रेजों की ताकतवर सेना से मुकाबला करने वाले राजा राव तुलाराम के अदम्य साहस के कारण ही उन्हें प्रथम क्रांति का महानायक कहा जाता है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन (संगठन) सरदार गुरचरण सिंह ग्रोवर, चेयरमैन (कलेक्शन), जसबीर सिंह, अमरजीत सिंह वारिया, गुरप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह चन्द्रभान रावत, अमर बंसल, टेकपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।