पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चा बनना किसी चुनौती से कम नहीं है : किरण बेदी

सच्चा बनना किसी चुनौती से कम नहीं है : किरण बेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांके बिना जीवन अधूरा है। यह पहली शख्सियत होती हैं जो मार्गदर्शन कराती है। हर मां का प्रयास अपने बच्चे को अच्छा बनने का होता है। स्कूल ने बच्चे, मां और शिक्षकों को एक साथ उनके कर्तव्यों और जिम्मेवारी से रूबरू कराने का प्रयास सराहनीय है। इसका अनुसरण होना चाहिए।

ये बातें भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने श्रीराम मॉडल हाईस्कूल द्वारा नगर निगम सभागार में मदर इंडिया-मदर टीचर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को उनके कर्तव्यों से अवगत कराना था। अपनी भूमिका को लेकर उन्हें अधिक संवेदनशील बनाना था। इसमें 800 से अधिक बच्चे, मां शिक्षकों ने भाग लिया। बेदी ने कहा कि आज के युग में अच्छा सच्चा बनना चुनौती से कम नहीं है। मैं अपनी मां की वजह से बचपन से ही निडर थी। अत्याचार का विरोध करती थी। मां पहली शिक्षिका है। उन्हें अपने जिम्मेवारियों के प्रति संवेदनशील होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले लक्ष्य तय करने की जरूरत है। इसके अनुसार आगे बढ़ने की आवश्यकता है। हर हाल में खुश रहें। इसमें शिक्षक मां की भूमिका अहम है। उन्होंने अपने कई अनुभव शेयर किए। जिसे सुन सभी रोमांचित हो उठे। अंत में बच्चों ने बेदी से कई सवाल पूछे। इस पर कई बार हंसी के फुव्वारे भी फूटे। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि मां की किसी से तुलना नहीं किया जा सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए पहला कदम मां द्वारा सिखाया जाता है। शिक्षक का दायित्व भी मां-पिता से कहीं बढ़कर है। ऐसे में सभी को अपने जिम्मेवारी का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। तभी सही अर्थों में सभ्य समाज का निर्माण होगा। प्रिंसिपल डॉ. अमृता सिंह ने कहा कि बदलते समय में बेहतर और संस्कृति के अनुसार शिक्षा देना चुनौती से कम नहीं है। पहले यह ऋषि-मुनियों का क्षेत्र होता था। आज बाजारवाद के युग में शिक्षा का क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। शिक्षा को संस्कृति संस्कार से जोड़ने की जरूरत है। श्रीराम मॉडल हाईस्कूल पुरानी परंपरा के अनुसार आधुनिक शिक्षा देने को कटिबद्ध है। जिससे स्कूल एक सभ्य, सफल सार्थक इंसान तैयार कर सके। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, गुरप्रीत कौर, संजय कक्कड़, एसएस बग्गा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षाविद् उपस्थित थे।

फरीदाबाद- नगर निगम सभागार में कार्यक्रम मेें बच्चों के साथ किरण बेदी।