पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन पर शिकंजा, डीसी ने दिए रात में पेट्रोलिंग के आदेश

अवैध खनन पर शिकंजा, डीसी ने दिए रात में पेट्रोलिंग के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन की गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाए। अवैध खनन गतिविधियों के शंकित क्षेत्र में पुलिस खनन विभाग के अधिकारियों की टीमें सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग करें। खासतौर पर रात्रि के दौरान अवश्य पेट्रोलिंग करें। जिससे अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाए। यमुना के आसपास के क्षेत्रों को लेकर भी टीमें सतर्क रहें।

पूरीतरह लगाया जाए प्रतिबंध

डीसीडॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन होने देने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अरावली क्षेत्र में खनन गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित हैं। न्यायालय के आदेश की परिपालना की दिशा में जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधियां होने देने के लिए डीसी ने अधिकारियों की बैठक लेकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। डीसी ने जिले में यमुना नदी के आसपास के क्षेत्र पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

संवदेनशीलक्षेत्रों में पेट्रोलिंग

बैठकमें डीसी ने निर्देश दिए कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि हो। अवैध खनन गतिविधियों के संवदेनशील क्षेत्रों में पुलिस खनन विभाग के अधिकारियों की टीमें सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग करें। विशेषकर रात्रि के दौरान अवश्य पेट्रोलिंग करें। इन क्षेत्रों में गश्त लगाएं। जिससे रात के अंधेरे में इस तरह की गतिविधि को अंजाम दिया जा सके। अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाए। बैठक में नगराधीश गौरव अंतिल, फरीदाबाद के एसडीएम महावीर प्रसाद, प्रादेशिक यातायात प्राधिकरण के सचिव जयदीप कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त वीर सिंह, खनन अधिकारी बीआर वशिष्ठ खंड वन अधिकारी वीर सिंह मौजूद थे।

फरीदाबाद- सेक्टर 12 लघु सचिवालय में बैठक को संबोधित करते डीसी अमित अग्रवाल।