पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ मामले में धमकी से परेशान युवक ने जान दी

छेड़छाड़ मामले में धमकी से परेशान युवक ने जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़सुभाष कॉलोनी के युवक रामेश्वर ने अपने भाई योगेश पर किए गए छेड़छाड़ मामले में समझौते के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग और धमकी से परेशान होकर गुरुवार को बल्लभगढ़ पुल समीप ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसके तहत तीन आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

येथा मामला: जीआरपीएएसआई सोहनपाल ने बताया कि मृतक सुभाष कॉलोनी निवासी लेखराज का पुत्र था। उसके दो बेट रोहताश और सबसे छोटा योगेश कुमार भी है। मृतक परचून की दुकान चलाता था। 14 नवंबर को बल्लभगढ़ थाने में छोटे भाई योगेश के खिलाफ पड़ोस के एक व्यक्ति ने लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में योगेश नीमका जेल में बंद है। लड़की पक्ष ने समझौते के नाम पर रामेश्वर से पांच लाख रूपए की मांग की थीं। भाई को झूठे केस से बचाने के तहत उसने ढाई लाख का इंतजाम कर दे भी दिए। लेकिन बाकी के ढ़ाई लाख रुपए का इंतजाम नहीं हो सका। इसके तहत लड़की पक्ष के भगवाना सिंह, चंद्रपाल जगदीश उसे पैसे देने के चलते परेशान कर रहे थे। यहां तक की गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर मारपीट भी कई बार की। इस वजह से रामेश्वर मानसिक रूप से परेशान था। गुरुवार को भी आरोपी पक्ष ने उसे धमकी दी। और पैसों की मांग की। परेशान रामेश्वर ने रोज-रोज की धमकी से तंगआकर ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने इसके लिए भगवान सिंह, चंद्रपाल, जगदीश को जिम्मेदार ठहराया। सोहनपाल ने बताया कि घटना का पता चलते ही तीनों आरोपी फरार हैं। उनपर मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश शुरू कर दी है।