- Hindi News
- जच्चा बच्चा को बेहतर सुविधा देने पर चर्चा
जच्चा-बच्चा को बेहतर सुविधा देने पर चर्चा
फरीदाबाद | जिलास्वास्थ्य विभाग की ओर से बीके अस्पताल में जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बीके अस्पताल में मीटिंग हुई। इसमें गर्भवती महिलाओं को और बेहतर सुविधाएं देने पर चर्चा की गई। मीटिंग अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. गुलशन अरोड़ा ने की। उन्होंने डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनूप कुमार ने गर्भवती महिलाओं को बेहतर सेवा देने के लिए बनाई जा रही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी यूनिट पर चर्चा की गई। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से आए डाक्टरों को डा. अनूप कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला नवजात के इलाज के मामले में खास ध्यान दिया जाना चाहिए। स्थिति देखने के बाद ही महिला को रेफर किया जाना चाहिए। डा. अरोड़ा ने कहा कि जच्चा-बच्चा के इलाज पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र में आने पर जच्चा-बच्चा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में कई डाक्टरों ने सुझाव भी दिए।