पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगरा जाने वाली चारों ट्रेनें फिर चालू

आगरा जाने वाली चारों ट्रेनें फिर चालू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | आगरामें नॉन इंटरलॉकिंग के चलते बंद की ट्रेन सर्विस में से गुरुवार को कुछ को बहाल कर दिया। बाकी की सर्विस शुक्रवार को बहाल कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत की सांस मिलेगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फरीदाबाद से आगरा जाने वाली 2 एक्सप्रेस, 2 लोकल को 11 नवंबर से 10 दिसंबर तक रद्द करने का ऐलान किया गया था। एक्सप्रेस में आगरा इंटरसिटी तूफान और लोकल में आगरा पैसेंजर पलवल-आगरा मैमू शामिल थीं। आगरा डिविजन की पीआरओ भूपिंद्र ढिल्लन ने बताया कि आगरा जाने के लिए चारों ट्रेन सर्विस बहाल कर दी गई हैं। जबकि आगरा से आने के लिए 3 ट्रेन बहाल की गई है। आगरा इंटरसिटी को शुक्रवार को शुरू किया जाएगा।