पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपस्थित होने पर डॉक्टर को नोटिस

अनुपस्थित होने पर डॉक्टर को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सिविलसर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा ने संजय गांधी मेमोरियल नगर स्थित डिस्पेंसरी का दौरा किया। इस दौरान डिस्पेंसरी के प्रभारी चिकित्सक अपनी सीट पर गैरहाजिर पाए गए। स्टाफ से पूछने पर पता चला कि वे अभी डिस्पेंसरी में पहुंचे ही नहीं हैं। ऐसे में डॉ. अरोड़ा ने उन्हें अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डा. अरोड़ा के अनुसार डिस्पेंसरी का दौरा किया तो वहां प्रभारी चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। डाक्टर ने विभाग से कोई छुट्टी भी नहीं ली थी। इसके बावजूद ड्यूटी समय में वह डिस्पेंसरी में मौजूद नहीं थे। ऐसे में डाक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।