पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे का अपहरण

घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे का अपहरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-55थाने के तहत आने वाली संजय कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रहे एक 3 साल के बच्चे के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत सेक्टर-55 थाने में दी। बाद में पता लगा कि बच्चे को इसका पिता ले गया था। इसका अपने ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बच्चे की मां की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह संजय कॉलोनी में मामा के पास रह रहा था। पुलिस की एक टीम बच्चे के पिता के पास जाने के लिए रवाना हो गई थी। सेक्टर-55 थाना प्रभारी सैफुद्दीन का कहना है कि पुलिस की एक टीम को मामले की जांच के लिए भेज दिया है। मामला पारिवारिक है। इसके बावजूद बच्चे के पिता की स्टेटमेंट नोट की जाएगी। अभी कोई मामला नहीं बनता है। जांच के बाद देखेंगे कि क्या करना है।